उज्जैन में गर्मी का पारा उतरा, 42°

महाकाल नगरी उज्जैन में गर्मी का पारा कुछ उतर गया है। आज शनिवार (16 मई 2026) को भी पारा 42 डिग्री पर रहा। दो दिन पहले यह लगातार 44 डिग्री या उसके पार जा रहा था। हालांकि अभी भी गर्मी से लोग बेचैन हो रहे हैं। इस चिलचिलाती गर्मी में भी महाकाल दर्शन करने के लिए श्रद्धालु देशभर से उज्जैन आ रहे हैं।