महाकाल मंदिर का शिखर अब 6.22 करोड़ से चमकेगा

* यूडीए 645 करोड़ रुपए का बैंक कर्ज लेकर 9 मंदिरों का करेगा विकास
उज्जैन। उज्जैन विकास प्राधिकरण 6. 22 करोड़ रुपए से महाकाल मंदिर के शिखर का जीर्णोद्धार कार्य करेगा, जिससे उसकी चमक बढ़ेगी। यूडीए 645 करोड़ रुपए का कर्ज लेकर उनका विकास करेगा। बोर्ड ने गुरुवार को इसकी मंजूरी दे दी, जिससे रास्ता साफ हो गया।
गुरुवार को हुई बोर्ड बैठक में इंटीरियर टेंपल ईको सिस्टम पर यूडीए की बोर्ड बैठक हुई। इसमें बैंकों द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। सबसे कम दर इंडियन ओवरसीज बैंक की खुली, जो 7.65 प्रतिशत की दर पर यूडीए को लोन देगा। अन्य बैंकों की दरें इससे ज्यादा हैं। इस कारण उसे मौका दिया जाएगा। सिंहस्थ के लिए सात द्वार बनाने के प्रस्ताव को भी पारित किया गया। साथ ही महाकाल मंदिर शिखर को 6.22 करोड़ रुपए से जीर्णोद्धार करने की मंजूरी दी गई। बैठक में अमित श्रीवास्तव, विजय अग्रवाल आदि मौजूद थे। गुलमोहर के 26 प्लॉट सेल भी करेगा यूडीए। ये प्लॉट नगर निगम के पास मॉर्टगेज हैं।