15 अक्टूबर, गुरुवार, उज्जैन
सिंहस्थ-2028 में शिप्रा नदी के तट स्थित कर्कराज मंदिर से नृसिंह घाट तक की राह आसान होगी।श्रद्धालुओं को पार्किंग से घाट तक पहुंचने में परेशानी न हो, रास्तों पर यातायात का दबाव कम रहे और भीड़ के बीच आवागमन सुगम बनाया जा सके, इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कर्कराज पार्किंग से नरसिंह घाट तक मार्ग चौड़ीकरण की योजना को इसी नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
गुरुवार को संभाग आयुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित मार्ग और पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही का दबाव बढ़ने पर पार्किंग स्थलों से घाटों तक पहुंचने वाले मार्गों की भूमिका अहम होगी। इसे देखते हुए कर्कराज पार्किंग से नरसिंह घाट तक सड़क चौड़ीकरण की योजना पर अधिकारियों ने जानकारी ली। संभाग आयुक्त ने नगर निगम के इंजीनियरों से प्रस्तावित कार्य की प्रारंभिक स्थिति समझी और काम
संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मार्ग चौड़ीकरण का काम सिंहस्थ की जरूरतों को ध्यान में रखकर शीघ्र शुरू किया जाए। निर्माण की गुणवत्ता से समझौता किए बिना इसे निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान पार्किंग व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।
सिंहस्थ से पहले यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की चुनौती
सिंहस्थ के दौरान उज्जैन में श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात प्रबंधन बड़ी चुनौती रहेगा। ऐसे में सड़क चौड़ीकरण, पार्किंग और प्रमुख मार्गों की कनेक्टिविटी पर समय रहते काम करना जरूरी है
उज्जैन: सिंहस्थ में कर्कराज से नरसिंह घाट तक आसान होगी राह











