इंदौर में रात 12 बजे होगा रावण दहन, संजय दत्त आएंगे!

15 अक्टूबर, गुरुवार

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इस बार इंदौर में विजयादशमी महोत्सव का आकर्षण बनेंगे। छावनी स्थित 2 नंबर स्कूल, आरएनटी मार्ग पर आयोजित होने वाले विजयदशमी महोत्सव 2026 में संजय दत्त शामिल होंगे। यहां 121 फीट ऊंचे रावण का दहन रात 12 बजे किया जाएगा। आयोजन में संजय दत्त के साथ हिंदुस्तानी भाऊ भी मौजूद रहेंगे।मुंबई के कलाकार भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। आयोजक रवि चौधरी और आयुष बोयत ने बताया कि पिछले 34 वर्षों से विजयदशमी महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष भी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भव्य आयोजन की तैयारी है।