उज्जैन से प्रतीक नागर
महाकाल नगरी उज्जैन में बुधवार को लंबे अंतराल बाद आसमान से राहत की बारिश हुई। सुबह करीब 9.30 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ, जो अभी निरंतर जारी है। इससे सड़कों पर पानी भर गया और मौसम में भी ठंडक घुल गई। शहर में अब तक 612 मिलमीटर बारिश ही हुई है। जीवाजी वेधशाला के दर्ज आंकड़े बता। रहे कि इसके पहले 24 अगस्त को बारिश हुई थी जिससे बारिश का आंकड़ा 601 से बढ़कर 610 मिमी पर आ गया था। उज्जैन सहित इंदौर में भी अच्छी बारिश न होने से गंभीर डेम भी अभी खाली है और रोज इसका पानी कम हो रहा।











