Indore चलो तुमसे बात करना है… अचानक चलने लगी चप्पलें

* इंदौर में युवक को पीट पीट कर अर्धनग्न कर दिया, मिली जेल
चलो तुमसे बात करना है…बात करने के बाद आ जाएंगे। असलम। खान नाम के इस युवक ने मध्यप्रदेश के इंदौर में जब 28 वर्षीय एक महिला से यह बात कही तो भीड़ जमा हो गई और महिलाओं ने चप्पलों से उसकी जमकर पूजा उतारी। भीड़ ने उसे पीट पीट कर कपड़े फाड़ दिए और अर्धनग्न कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शाम को ही जेल भेज दिया।
ये घटनाक्रम गुरुवार को रावजी बाजार पुलिस थाना क्षेत्र में दोपहर करीब 3 बजे हुआ जब एक महिला पैदल जा रही थी, तभी चंपा बाग निवासी असलम खान उसके पास पहुंचा और कहा चलो तुमसे बात करनी है…बात करने के बाद आ जाएंगे। इस पर महिला क्रोधित हो उठी। उसकी आवाज सुनते ही कुछ लोग जमा हो गए और देखते ही देखते बजरंग दल के कार्यकर्ता भी जूट गए। महिलाओं ने चप्पलों से जमकर उसकी पिटाई की और आक्रोशित भीड़ ने उसके कपड़े फाड़ दिए। उसके शरीर पर केवल एक चड्डी ही बची रह गई। सूचना मिलने पर डायल 100 मौके पर पहुंची और रावजी बाजार थाना पुलिस ले गई। महिला ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल दिया गया।
पिटाई में कई बार गिरा और उठा, पीटती रही भीड़
इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वीडियो में उसकी जमकर पिटाई के नज़ारे हैं और भीड़ पीटते पीटते उसे कई बार गिरा देती है। युवाओं ने उस पर लात घूंसे जमकर चलाए।
शादी से पहले दोस्ती थी
महिला ने असलम के खिलाफ थाने में दर्ज एफआईआर में बताया है कि करीब छह साल पहले उसकी असलम से दोस्ती थी। बाद में उसकी शादी हो गई। शादी के बाद उसने यह कारस्तानी कर दी। इस पर महिला का आपा खो गया और उसने सबक सिखा दिया।