* नेहा जैन को सीईओ के साथ नगर निगम अपर आयुक्त की भी जिम्मेदारी
* सिंहस्थ के लिए मिला अपर मेलाधिकारी, सनोडिया को दी जिम्मेदारी
महाकाल नगरी उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को देखते हुए मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव ने दुबई यात्रा से पहले सर्जरी की है। स्मार्ट सिटी सीईओ को बदलकर इंदौर से नेहा जैन को कमान सौंपी गई है और उन्हें नगर निगम का अपर आयुक्त का दायित्व भी सौंपा गया है। विदिशा के ओमप्रकाश सनोडिया को अपर मेलाधिकारी सिंहस्थ बनाया गया है।
सरकार ने यूं तो प्रदेश के 11 अफसरों का तबादला किया है लेकिन दो चर्चित महिला अफसरों निधि निवेदिता और नेहा मारव्या सिंह के नाम भी शामिल हैं। महाकाल नगरी के लिए सबसे अहम है 2018 बैच की नेहा जैन को उज्जैन स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी यानी सीईओ बनाया गया है।अब तक संदीप शिवा ये जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके साथ जैन को उज्जैन नगर पालिक निगम के अपर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। विदिशा जिला पंचायत के सीईओ (2011 बेच) ओमप्रकाश सनोडिया को अपर मेलाधिकारी सिंहस्थ बनाया गया है। पृथक आदेश में सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन अधिकारियों को विभिन्न जिलों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जिला पंचायत CEO) तथा उज्जैन में आगामी सिंहस्थ महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए अपर मेला अधिकारी के पदों पर पदस्थ किया गया है।
चर्चित नेहा मारव्या सिंह को संचालक, आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं और रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद के प्रबंध संचालक पद से हटा दिया गया है। अब उनके पास प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त और विकास निगम का दायित्व रहेगा राज्य सरकार ने वरिष्ठ प्रशासनिक सेवा के 11 आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में सचिव और अपर सचिव स्तर के कई वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित हुए हैं।
* सागर संभाग के आयुक्त (कमिश्नर) अनिल सच्चर को पद से हटा दिया है। उनकी जगह वरिष्ठ अधिकारी दिलीप कुमार को सागर संभाग का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
* महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त निधि निवेदिता को अब ओएसडी (ओएसडी) सह राजस्व आयुक्त का दायित्व सौंपा गया है, साथ ही उन्हें आयुक्त भू-अभिलेख का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
* ओएसडी सह श्रम आयुक्त के पद पर कार्यरत संदीप जीआर को स्थानांतरित करते हुए ओएसडी सह आयुक्त ‘महिला एवं बाल विकास’ नियुक्त किया गया है। साथ ही’अटल बिहारी वाजपेयी बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन’ के मिशन संचालक का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है। वे उज्जैन भी रह चुके हैं।
* 2013 बैच के मयंक अगवाल को विकसित भारत-रोजगार गारंटी आजीिवका मिशन का सीईओ बनाया गया
है। मिशन संचालक, समग्र नर्मदा मिशन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
उज्जैन में सिंहस्थ के लिए सर्जरी, स्मार्ट सिटी सीईओ को बदला











