Ujjain आसाराम बापू का संदेश, सभी को तैयार रखो

* 80 फीट चौड़ी रोड के लिए प्रशासन ने मांगी जमीन, आश्रम प्रबंधन ने किया इंकार
* 500 अनुयायियों के हस्ताक्षर के साथ दर्ज कराई आपत्तिजागरण, बापू तक पहुंची बात

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के क्रम में इस बार आगर रोड से महर्षि सांदीपनि आश्रम होते हुए भैरवगढ़ रोड को जोड़ने के लिए 80 फीट की नई रोड बनाने की तैयारी चल रही है। इसमें मंगलनाथ मंदिर रोड पर सांदीपनि आश्रम के पास स्थित आसाराम बापू का आश्रम का हिस्सा भी आ रहा है। आश्रम प्रबंधन ने प्रशासन को साफ कह दिया है कि जमीन नहीं देंगे। बात बापू तक भी पहुंच चुकी है और उन्होंने संदेश दिया है कि तैयार रहो।

5.76 लाख रुपए का मुआवजा देने का प्रस्ताव
कलेक्टर द्वारा आश्रम संचालक को भेजे 17 जुलाई को पत्र लिखा गया था। इसमें जमीन के बदले 5 लाख 76 हजार रुपए की राशि मुआवजे के रूप में देने को कहा गया है, लेकिन आश्रम समिति ने इसे भी अव्यावहारिक करार दिया है। सूत्रों के अनुसार आश्रम समीति ने आसाराम बापू को भी यह बात बताई है और उन्होंने समिति से कहा है कि तैयार रहो। माना जा रहा है कि इस संदेश के बाद बापू के देशभर में जो अनुयायी हैं, वे जरूरत पड़ने पर विरोध दर्ज कराने के लिए आश्रम जुट सकते हैं।
सर्व सिद्धि मां पिताम्बरा बगुलामुखी शक्तिपीठ की जमीन भी दायरे में
आसाराम आश्रम के ठीक पास सर्व सिद्धि मां पिताम्बरा बगुलामुखी शक्तिपीठ बना हुआ है। यह भी रोड निर्माण में आ रहा है। इस आश्रम का निर्माण कुछ समय पहले ही किया गया है और इस पर लाखों रुपए खर्च भी किए गए हैं। इसकी जमीन अधिग्रहण करने की प्रकिया चल रही है।

अब क्या करेगा प्रशासन

रोड निर्माण की योजना तैयार हो गई है इसलिए प्रशासन ने आनी अनिवार्यता श्रेणी में जमीन लेने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए राजस्व अमला जुटा हुआ है।
इसलिए जमीन ले रहा प्रशासन
आगर रोड से सांदीपनि आश्रम या मंगलनाथ जाने के लिए अभी पुराना मकोडियाआम नाका से खाकचौक होते हुए जाना पड़ता है। नई योजना से सीधे लोग सांदीपनि आश्रम पहुंच सकेंगे।