मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन गुरुवार को उज्जैन में भगवान बृहस्पति मंदिर में दर्शन और पूजा करने के बाद पास के तेलीवाड़ा चौराहे पर शहर की पुरानी चाय की दुकान पर स्थानीय लोगों के साथ ठंड के दौरान चाय पी. इस दौरान सीएम मोहन यादव ने लोगों के बातचीत भी की. उन्होंने दुकानदार से उनका हालचाल पूछा. जब चाय पीने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चाय के पैसे दिए, दुकानदार ने संकोच के कारण पैसे नहीं लिए. लेकिन, जब मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि ये तो लेने ही होंगे, तब उन्होंने पैसे ले लिए.
CM मोहन यादव ने रोड साइड दुकान पर पी चाय





