उज्जैन, 20 अगस्त 2026। ओलंपिक पदक विजेता और देश की स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने गुरुवार सुबह उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। उन्होंने बाबा महाकाल की प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और बाबा का आशीर्वाद लिया।
भस्म आरती के दौरान मंदिर परिसर में आध्यात्मिक और भक्तिमय वातावरण के बीच मनु भाकर ने भगवान महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ मौजूद लोगों और श्रद्धालुओं में भी उत्साह नजर आया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर का स्वागत एवं सत्कार किया गया। समिति की ओर से उन्हें बाबा महाकाल का प्रसाद एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। मनु भाकर के महाकाल मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही उनके प्रशंसकों में भी उत्साह देखा गया। बाबा महाकाल के दरबार में देश की इस स्टार खिलाड़ी की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रही।
महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर












