स्ट्रेट हॉर्मूज को लेकर फिर तनाव

एक नज़र में खबर
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में दो तेल टैंकरों पर ईरान का हमला।
एक भारतीय नाविक की मौत, 8 लोग घायल।
घायलों में 6 भारतीय और 2 यूक्रेनी नागरिक शामिल।
4 घायलों की हालत गंभीर बताई गई।
यूएई ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का उल्लंघन बताते हुए हमले की निंदा की।
हमले के बाद होर्मुज जलमार्ग की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता।

अब पढ़िए डिटेल न्यूज

मध्य-पूर्व में तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने दावा किया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे दो तेल टैंकरों पर ईरान ने क्रूज मिसाइलों से हमला किया। इस हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हुए हैं।
यूएई के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ‘मोबासा’ और ‘अल बहियाह’ नामक तेल टैंकर उस समय स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे थे, जब उन पर मिसाइल हमला किया गया। यह हमला ओमान की समुद्री सीमा के भीतर हुआ बताया गया है।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मृतक भारतीय नागरिक ‘मोबासा’ टैंकर पर तैनात था। वहीं घायलों में 6 भारतीय और 2 यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यूएई के विदेश मंत्रालय ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2817 का उल्लंघन बताया है। मंत्रालय ने मृत भारतीय नाविक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
इस घटना के बाद दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि क्षेत्र में तनाव इसी तरह बढ़ता रहा, तो इसका असर वैश्विक तेल आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर भी पड़ सकता