शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विरुद्ध दी थी कड़ी प्रतिक्रिया, किन्नर अखाड़ा ने की कार्रवाई
न्यूजलाइन डॉट कॉम रिपोर्ट
फिल्म एक्ट्रेस से धर्म के क्षेत्र में आईं पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के विरुद्ध बयान देना भारी पड़ गया है। किन्नर अखाड़ा ने ममता कुलकर्णी को अखाड़े से बाहर कर दिया है। ममता कुलकर्णी ने यहां तक कह दिया था कि चार वेद कंठस्थ कर लेने से कोई शंकराचार्य नहीं हो जाता।
किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मीनारायण ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि ममता कुलकर्णी का अखाड़े से अब कोई संबंध नहीं है। उन्हें अखाड़े के सभी दायित्वों से भी मुक्त कर दिया गया है। यह एक्शन ममता के उस बयान के बाद भी लिया गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि दस में से नौ महामंडलेश्वर झूठे हैं। यह भी खा था कि कानून रहा हो या रंक, सभी के लिए बराबर होना चाहिए। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को अहंकारी बताते हुए कहा था कि वे पालकी से उतरकर पैदल ही स्नान के लिए जा सकते थे। किन्नर अखाड़े की इस कार्रवाई के बाद ममता कुलकर्णी की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
दो साल पहले बनी थी महामंडलेश्वर
* ममता कुलकर्णी को महाकुंभ 2025 में 24 जनवरी को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया था।
* नाम दिया गया था यामायी ममता नंद गिरि
* शंकराचार्य मामले में ममता कुलकर्णी का बयान किन्नर अखाड़े ने व्यक्तिगत बताया है और कहा है कि इससे अखाड़ा सहमत नहीं है।
ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े से बाहर














