शाजापुर में कश्मीर जैसा मौसम…पांच मिनट तक ओलों की जोरदार बारिश

* कारों और गाड़ियों के कांच फूटे, घरों के बाहर ओलों का ढेर लगा
न्यूजलाइन डॉट कॉम रिपोर्ट


आज प्रदेश के मौसम ने फिर करवट ली और कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। शाजापुर में पांच मिनट में इतने ओले गिरे कि लोग हैरान रह गए। कई गाड़ियों के कांच तक टूटने की खबर है। पांच मिनट बाद जब लोग घरों से निकले तो ओलों का ढेर देख चकित रह गए।
उज्जैन संभाग के अंतर्गत शाजापुर जिले में मंगलवार को अचानक मौसम बदला और बारिश होने लगी। कुछ ही देर में ओले बरसने लगे। जो जहां थे वहीं ठहर गए। सड़कों पर दो पहिया वाहनों से यात्रा कर रहे लोग इस ओलावृष्टि से परेशान हो गए। सिर छिपाने की जगह नहीं मिलने से ओलों की मार भी साहनी पड़ी। लोगों ने तत्काल जहां जगह मिली वहां छिपकर खुद को ओलों की मार से बचाया। कश्मीर की तरह हुई इस बर्फबारी ने युवाओं को खुश कर दिया। उन्होंने रील बनाकर पोस्ट कर इसका लुत्फ लिया। कुछ वाहनों के कांच भी ओलों से टूट गए। इससे खेतों में खड़ी फसलों के ख़राब होने की बातें कही जा रही हैं। शाजापुर निवासी स्कूल संचालक अनिल नागर ने बताया कि अचानक बारिश के साथ ओले गिरने से दृश्य ही बदल गया। केवल पांच मिनट की बारिश में ओले ही।ओले हो गए। आगर मालवा में भी ओले गिरने की खबरें हैं। उज्जैन के पास तराना में भारी बारिश हुई। उज्जैन शहर में सुबह के समय हल्की बारिश हुई और शाम को बूंदाबांदी हुई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। मौसम में ठंडक घुलने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।