हाईकोर्ट भी पहुंचा मामला, देवर को पति मानने से इंकार
न्यूजलाइन डॉट कॉम रिपोर्ट
पति की मौत के बाद एक बहू द्वारा 16 साल के नाबालिग देवर से शादी बताकर अपने सास ससुर के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का अनोखा केस दायर सामने आया है। मामले में हाईकोर्ट ने देवर को उसका पति न मानते हुए ट्रायल कोर्ट से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।
यह मामला ग्वालियर से सामने आया है जहां रेखा नाम की महिला का विवाह 7 दिसंबर 2008 को संजय के साथ हुआ था। 2013 में 1 सितंबर को रेखा ने बेटे को जन्म दिया। कुछ समय बाद संजय की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद रेखा अपने मायके चली गई। चार साल बाद 2017 में रेखा ने पुलिस थाना दिमरनी मुरैना में देवर कपिल जाटव को पति बताकर सास ससुर के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करा दिया। मामले में आश्चर्य की बात यह थी कि जिस समय संजय की शादी हुई थी उस समय कपिल की उम्र 9 साल ही थी। रेखा ने 30 नवम्बर 2015 को कपिल से विवाह करने का दावा किया। उस समय कपिल की उम्र 16 साल ही थी। मामला हाईकोर्ट पहुंचा और सुनवाई हुई तो कोर्ट ने कपिल को रेखा का पति मानने से इनकार कर दिया। कानूनी रूप से यह विवाह मान्य नहीं होता है। इसके बाद भी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
अनोखा मामला: पति की मौत के बाद 16 साल के देवर से शादी और फिर…






