भोपाल से मुकेश नागर
मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन एवं गैस त्रासदी राहत व पुनर्वास मंत्री विजय शाह को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई विवादित टिप्पणियों के मामले में राज्यपाल मांगुभाई पटेल से भी क्लीन चिट मिल गई है। राज्य कैबिनेट ने उनके विरुद्ध मुकदमा न चलाने की सिफारिश की थी, जिस पर राज्यपाल पटेल ने भी मुहर लगा दी है। पिछले माह 25 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में मंत्री विजय शाह के विरुद्ध अभियोजन न चलाने की अनुशंसा का प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा था। पिछले साल की गई टिप्पणी को लेकर विवाद उठा और हाईकोर्ट ने संज्ञान लेकर एफआईआर के निर्देश दिए थे। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और विशेष जांच दल का गठन किया गया था। एसआईटी ने सीलबंद रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को भेजी और अभियोजन की स्वीकृति मांगी थी, जो लंबे समय तक ठंडे बस्ते में रही। इस कारण सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को शीघ्र निर्णय करने के निर्देश दिए थे।
क्या कहा था मंत्री ने
मंत्री विजय शाह ने 11 मई 2025 को इंदौर में महू के अंतर्गत रायकुंडा गांव में एक कार्यक्रम में कहा था कि आतंकवादियों ने
कपड़े उतार उतार कर हमारे हिंदुओं को मारा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी की तेसी करने भेजा था। इस टिप्पणी से।
मंत्री विजय शाह को राज्यपाल से भी मिली क्लीन चिट











