हर हर महादेव के जयकारों के साथ कहा अब धर्म और सनातन का प्रचार रुकेगा नहीं…
न्यूजलाइन डॉट कॉम
प्रयागराज कुंभ मेले से मशहूर हुई साध्वी हर्षा रिछारिया ने धर्म की दुनिया छोड़ने का मन फिर बदल किया है। माघ मेले में डुबकी लगाते हुए सोशल मीडिया एन्फ्लूएंसर रहीं हर्षा ने कहा है कि धर्म और सनातन का काम अब रुकेगा नहीं, वे कहीं नहीं जा रही हैं। कुछ दिन पहले ही हर्षा ने ऐलान किया था कि वे ग्लैमर की दुनिया में वापस जाएंगी। किसी का नाम लिए बगैर कहा था कि वे कोई सीता नहीं है, अपना धर्म अपने पास रखो। हर्षा ने यह भी कहा था कि धर्म की दुनिया में आने के बाद उधारी के अलावा कुछ नहीं मिला। कुछ मीडिया खबरों में यह भी सामने आया था कि वह कुछ साधु संतों से परेशान हैं। अब संगम में डुबकी लगाते ही हर्षा का मन फिर बदल गया है। उसने कहा है कि अब धर्म का, सनातन का प्रचार रुकेगा नहीं। आप सबके साथ ऊर्जा के साथ और आगे बढ़ेगा। इतना कहकर हर्षा ने हाथ में त्रिशूल लेकर हर हर महादेव के जयकारे भी लगाए।
हर्षा रिछारिया ने डुबकी लगाकर कहा ग्लैमर की दुनिया में वापसी नहीं














