होटल में हुई बैठक में फैसला, 29 साल बाद लालू नेतृत्व परिवर्तन
न्यूजलाइन डॉट कॉम डेस्क
बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के इतिहास में नया अध्याय जुड़ गया है। लालू यादव के बाद पहली बार उनके बेटे तेजस्वी यादव को पार्टी का ताज मिल गया है। आज रविवार को राजधानी पटना की होटल मौर्या में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने यह फैसला लिया।
1997 में राजद के गठन के बाद से लालू यादव ही राजद के अध्यक्ष की कमान संभाल रहे थे। रविवार 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सभी प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में तेजस्वी यादव को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। तेजस्वी यादव अभी तक कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पार्टी की कमान संभाल रहे थे, लेकिन पार्टी में लंबे समय से यह आवाज उठ रही थी कि तेजस्वी की पार्टी की कमान पूरी तरह सौंप दी जाए। आखिरकार आज इस पर ठप्पा लग गया। राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने तेजस्वी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा। सभी सदस्यों ने समर्थन में हाथ उठाए। इस पर लालू यादव ने तेजस्वी की प्रमाणपत्र सौंपा। बिहार चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी संकट के दौर से गुजर रही है। ऐसे में तेजस्वी के सामने कई चुनौतियां होंगी। उनके भाई तेजप्रताप यादव को पहले ही पार्टी और परिवार से निकाला जा चुका है। बहन रोहिणी आचार्य भी विरोधी तेवर दिखा चुकी हैं।
लालू यादव के बाद तेजस्वी के सिर पर राजद का ताज














