* क्योंकि, योगी को मानते हैं भावी प्रधानमंत्री और जब तक पीएम नहीं बनेंगे नंगे पैर रहेंगे
न्यूजलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट

प्रयागराज के माघ मेले में ‘गूगल गोल्डन बाबा’ (स्वामी मनोजानंद) चर्चा में हैं, क्योंकि वे सिर से पैर तक सोने के गहने पहनते हैं, यहां तक कि मास्क भी गोल्ड का ही पहनते हैं लेकिन पैरों में चप्पल नहीं पहनते क्योंकि उन्होंने प्रण ले रखा है कि जब तक उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के प्रधानमंत्री नहीं बनते, तब तक वे नंगे पैर ही रहेंगे। वे योगी को भावी प्रधानमंत्री मानते हैं और चांदी का जो मुकुट पहनते हैं, उस पर भी योगी के चित्र के साथ लिखा रखा है भावी प्रधानमंत्री।
गूगल गोल्डन बाबा इन दिनों प्रयागराज के माघ मेले में डेरा डाले हुए हैं और उन्हें नंगे पैर घूमते देख लोग चकित होकर देखते हैं, लोग पूछते भी हैं कि पैरों में चप्पल क्यों नहीं तो वे अपना संकल्प बता देते हैं। सिर पर चांदी का मुकुट और कान, उंगली और हाथों में सोने के आभूषण धारण करने वाले ये बाबा हाथ में सोने के लड्डू गोपाल की मूर्ति साथ लेकर चलते हैं। वे खुद दावा करते हैं कि सोने के आभूषणों की कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है। गले में सोने का शंख और हाथों की सभी अंगुलियों में देवी देवताओं की आकृतियों वाली सोने की अंगूठियां बरबस लोगों का ध्यान उनकी ओर खींच लेती है। कानों में भी सोने के गहने अलग ही भव्यता की कहानी बयां करते हैं। वे चांदी के बर्तन में ही भोजन करते हैं और चांदी के पात्र से ही पानी पीते हैं।
8
कभी पहनी थी 5 लाख रुपए की चांदी की चप्पल…
गूगल गोल्डन बाबा ने कभी 5 लाख रुपए की चांदी की चप्पल पहनी थी, लेकिन बाद में संकल्प लिया कि जब तक योगी प्रधानमंत्री नहीं बन जाते तब तक पैरों में चप्पल नहीं पहनेंगे। वे योगी को भावी प्रधानमंत्री मानते हैं। वे यह भी मानते हैं कि योगी हनुमान जी के अवतार हैं।














