* सिंहस्थ के लिए देंगे विकास की सौगात, हरिफाटक ओवरब्रिज होगा सिक्सलेन
न्यूजलाइन डॉट कॉम रिपोर्ट
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 25 जनवरी को उज्जैन में आयोजित राहगीरी आनंद उत्सव में शामिल होंगे और शहर को सिंहस्थ के लिए अनेक विकास की सौगातें भी देंगे। महाकाल मंदिर को जोड़ने वाले हरिफाटक ओवरब्रिज को सिक्सलेन किया जाएगा। इसके लिए मौजूदा ब्रिज के समानांतर नया फोरलेन ब्रिज बनाने का भूमिपूजन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।
राहगीरी आनंद उत्सव के लिए इस बार नगर निगम और प्रशासन ने पूरी राह को सुंदर रूप दे दिया है। मुख्यमंत्री सुबह यहां आएंगे और उत्सव में अपने शहर के लोगों के साथ विभिन्न कलाकारी देखेंगे। मुख्यमंत्री स्वयं भी अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते हैं। तरण ताल चौराहा से कोठी रोड तक विभिन्न गतिविधियों के लिए मंच व्यवस्था, साउंड सिस्टम, साज सज्जा, सफाई व्यवस्था के साथ दीवारों पर सुंदर चित्रकारी, राहगिरी के स्लोगन, झंडे, लीग्गी आकर्षक रंगोली भी बनाई गई है।

कब कहां जाएंगे सीएम
* सुबह 7.30 बजे कोठी रोड स्थित राहगीरी आनंद उत्सव में।
* सुबह 11:00 बजे शासकीय आवासीय विद्यालय हामूखेड़ी में मानसिक रूप से अविकसित बच्चों के उड़ान कार्यक्रम में।
* दोपहर 12 बजे फाजलपुरा स्थित अटल परिसर में स्विमिंग पूल, क्लब हाउस और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे।
* दोपहर 1 बजे आरडी गारडी अस्पताल में नवनिर्मित ऑडिटोरियम सभागार और नाद ब्रह्मा कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण।
* दोपहर 2 बजे हरिफाटक चौड़ीकरण का भूमिपूजन।
* अपराह्न 3:05 बजे चिंतामण रोड स्थित विद्या भारती भवन में नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर अभियान का शुभारंभ।
* अपराह्न 03:45 बजे रत्नाखेड़ी में पाटीदार समाज के प्रांतीय कार्यालय का भूमि पूजन।
* शाम 4:30 बजे हासामपुरा में एसजीएमएल आई हॉस्पिटल में रिकग्निशन सेरेमनि में।
* शाम 5:05 बजे ग्राम डेंडिया में होटल एवं रिसोर्ट का शुभारंभ।












