बैतूल में कुदरत का करिश्मा, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ

Newjline.com report 
एक हाथ में दस अंगुलियां होती है, लेकिन मध्यप्रदेश के बैतूल में एक बच्ची हाथ और पैर में में 6-6 उंगलियां लेकर इस दुनियां में आई है। नवजात है भी स्वस्थ। 24 अंगुली वाली यह बच्ची दुर्लभ है और चर्चा का विषय बन गई है।
बैतूल के बड़ौरा क्षेत्र स्थित आरके मेमोरियल हॉस्पिटल में इस अनोखे बच्चे का जन्म हुआ है। उसके दोनों हाथों और पैरों में 6-6 यानी कुल 24 उंगलियां हैं। मेडिकल साइंस के लिए यह हैरान करने वाला मामला है। इसे मेडिकल की भाषा में पॉलीडैक्टली कहा जाता है, जिसमें बच्चों के हाथ और पर दोनों में ही अतिरिक्त अंगुली होती है। 10 लाख में से एक बच्चे में यह होता है। हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्णा मौसिक ने बताया 27 जनवरी 2026 को इस नवजात का जन्म हुआ तो उसके हाथों में 6-6 उंगलियां देख सभी चकित रह गए। डॉ. मौसिक ने बताया उनके हॉस्पिटल में यह पहला मामला है। मध्यप्रदेश में इस तरह के बच्चों का जन्म दुर्लभ ही होता है। बच्चे के माता पिता इसे ईश्वर का चमत्कार मान रहे हैं, क्योंकि उनके परिवार में भी किसी को छह उंगलियां नहीं हैं। आमतौर पर कुछ बच्चों को अतिरिक्त अंगुली होती है लेकिन दोनों हाथ और दोनों पैर में एक एक अंगुली ज्यादा होने का यह दुर्लभ और विचित्र मामला है। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
बिहार में एक परिवार ऐसा जिसके सभी सदस्य 24 अंगुली वाले…
राजस्थान के जयपुर में पिछले साल इस तरह का मामला सामने आया था, लेकिन बिहार के गया में अतरी प्रखंड के टेउसा बाजार के चौधरी टोला में रहने वाला सुखाड़ी चौधरी परिवार ऐसा भी है, जिसके हर सदस्य की 24 अंगुलियां हैं।