मक्सी में मालगाड़ी पटरी से उतरी, अब रेल यातायात सामान्य

उज्जैन। उज्जैन से गुना जा रही एक मालगाड़ी आज मक्सी रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतरकर दो हिस्सों में बंट गई, जिससे ट्रैक पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। बाद में सामान्य रूप से रेलों का संचालन जारी हुआ। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रैक की एक पटरी टूटने से यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलने पर रेलवे ने दोनों तरफ से रेल यातायात बंद किया। रेलवे के पीआरओ खेमराज मीणा के अनुसार विशेषज्ञों की टीम मौके पर भेजी गई थी। दो तीन ट्रेनों को कुछ देर रोका गया। बाद में यातायात सामान्य हो गया। मालवा एक्सप्रेस (12920) तय समय से करीब 10 मिनट देरी से रवाना हो सकी और नागदा-बीना पैसेंजर (19341) लगभग 1 घंटे की देरी से चली। भगत की कोठी-काचीगुड़ा एक्सप्रेस (17606) करीब 15 मिनट लेट हुई।