मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के सबसे लंबे ब्रिज का कल शुभारंभ

जबलपुर से रिपोर्ट

हाइलाइट्स
1. देश का सबसे बड़ा सिंगल स्पान केबल-स्टे ब्रिज
2. यह ब्रिज 1100 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है
3. ब्रिज के नीचे लगाए 50 हजार पौधे
4. बास्केटबॉल कोर्ट, ओपन जिम और बच्चों के लिए पार्क भी
भोपाल से सुदेश नागर की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में तेजी से विकास की उड़ान भरते मध्यप्रदेश ने एक नई ऊंचाई छू ली है। मध्यप्रदेश का सबसे लंबा और देश का पहला सिंगल स्पान केबल-स्टे ब्रिज से आवागमन जल्द शुरू होगा। शनिवार 23 अगस्त को इसका लोकार्पण केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में करने की तैयारी चल रही है।
करीब 1100 करोड़ रुपये की लागत से बना यह फ्लाईओवर प्रदेश का सबसे लंबा और देश का सबसे बड़ा सिंगल स्पान केबल-स्टे ब्रिज बताया जा रहा है, जिसकी कुल लंबाई 192 मीटर है।, इसमें विशेष रूप से 3 बो-स्ट्रिंग ब्रिज का निर्माण किया गया है। इनमें से दो पुल रानीताल क्षेत्र में और एक पुल बलदेवबाग क्षेत्र में बनाया गया है। ये सभी पुल पूरी तरह से स्टील से बने हैं और प्रत्येक की लंबाई लगभग 70 मीटर है। आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीकों से निर्मित यह संरचना न केवल जबलपुर, बल्कि पूरे देश के लिए एक अद्वितीय और प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करती है। आधुनिक तकनीक से बना यह फ्लाईओवर ब्रिज यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर भी यह अपनी अलग पहचान बनाएगा। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने अधिकारियों के साथ लोकार्पण तैयारियों की समीक्षा की। मंत्री ने कहा कि इस ब्रिज के बन जाने से न केवल वाहनों की आवाजाही आसान होगी बल्कि यह शहर की सुंदरता भी बढ़ाएगा। ब्रिज के नीचे लगभग 50 हजार पौधों का रोपण किया गया है, जिससे हरियाली और पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों की सुविधा और मनोरंजन के लिए यहां बास्केटबॉल कोर्ट, ओपन जिम और बच्चों के लिए पार्क भी बनाए गए हैं।
ये होगा फायदा
पहले मदनमहल से दमोह नाका तक पहुंचने में 40 से 45 मिनट का समय लगता था। अब फ्लाईओवर शुरू होने के बाद यह दूरी मात्र 8 मिनट में तय की जा सकेगी। इससे न केवल समय और ईंधन की बचत होगी, बल्कि शहर में प्रदूषण का स्तर भी घटेगा।

समाचार को साझा करें :
आप न्यूज और वीडियो आदि इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं : 9826170040
प्रमुख समाचार
मुख्‍य पृष्‍ठ
खबर एक नजर
महाकाल नगरी
खबर एक नजर
×