मध्यप्रदेश

… और सीएम डॉ. यादव ने उसकी जेब में रख दिए नोट

इंदौर से newjline.com के लिए प्रसम मोदी की रिपोर्ट

प्रदेश के मुख्यमंत्री की सादगी के दो उदाहरण आज गुरुवार को इंदौर में देखने को मिले। वे इंदौर में निकली तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए और इस दौरान मुख्यमंत्री सड़क पर रुककर केसरिया दूध भी पीया। दूध पीने के बाद जब उन्होंने विक्रेता को पैसे देना चाहे तो उसने इनकार कर दिया लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कढ़ाव के ऊपर ही हाथ बढ़ाकर नोट उसकी जेब में रख दिए। मुख्यमंत्री के इस अंदाज ने उसका मन खुश कर दिया। अपने खास अंदाज से लोगों का मन मोह गए। मार्ग में स्थित मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन भी किए। यात्रा के दौरान उन्होंने इंदौरवासियों का उत्साह बढ़ाया और माहौल को जोश से भर दिया। यात्रा में ब्रास बैंड ने जोशीले देशभक्ति के तराने बजाए। अनुसूचित जनजाति समाज की नृत्य मंडली ने भी देशभक्ति गीतों पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए। सीएम ने गोगादेव मंदिर पर ठहरकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। भाजपा की इस यात्रा के मार्ग में करीब 100 से अधिक छोटे-बड़े मंच सजाए गए थे। पार्टी के सभी 35 मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठ, सामाजिक संस्थाएं, खेल और व्यापारी संगठन, युवा, महिला तथा औद्योगिक संगठन देशभक्ति के नारों के बीच उत्साहपूर्वक शामिल हुए। महाराष्ट्रीयन समाज के लोगों, विशेषकर महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर नासिक ढोल पर शानदार प्रस्तुति दी। यात्रा में महापुरुषों की वेशभूषा धारण किए युवा मुख्य आकर्षण बने। यात्रा राजवाड़ा से गांधी हाल तक उत्साहपूर्वक निकाली गई, जिसमें लाखों नागरिकों ने भाग लिया। मार्ग पर छोटे-बड़े 100 से अधिक मंच स्थापित किए गए थे। इस भव्य यात्रा में युवा, छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, यूथ क्लब सदस्य और खिलाड़ी विशेष रूप से शामिल हुए। रास्ते भर स्थानीय व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों और दुकानों को तिरंगे से सजाकर स्वागत किया तथा पुष्पवर्षा की।

समाचार को साझा करें :
आप न्यूज और वीडियो आदि इस नंबर पर वाट्सएप कर सकते हैं : 9826170040
प्रमुख समाचार
मुख्‍य पृष्‍ठ
खबर एक नजर
महाकाल नगरी
खबर एक नजर
×