भोपाल। प्रदेश का अगला प्रशासनिक मुखिया कौन होगा? इस सवाल को लेकर अफसरों के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है, क्योंकि मुख्य सचिव (सीएस) अनुराग जैन इसी माह (अगस्त 2025) सेवानिवृत्त हो रहे हैं और उनकी सेवा बढ़ाने का प्रस्ताव भी सामने नहीं आया है। ऐसे में सीएम सिटी उज्जैन संभाग की कमान संभाल रहे अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा अगले मुखिया बनेंगे या नहीं, अभी तय नहीं है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से अनुराग जैन की सेवावृद्धि का प्रस्ताव भारत सरकार को अभी तक भेजा नहीं गया है। इस कारण सीएस को लेकर हलचल बढ़ गई है। उनके बाद सबसे वरिष्ठ अधिकारी अपर मुख्य सचिव जल संसाधन राजेश कुमार राजौरा को अवसर दिया जा सकता है। वह मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव भी रहे हैं और उज्जैन संभाग के प्रभारी हैं। 1991 बैच के अपर मुख्य सचिव वन अशोक वर्णवाल भी इस पद के दावेदार बताए जा रहे हैं। उनकी छवि तेजतर्रार अधिकारियों में होती है। डॉ. मोहन यादव सरकार को 1988 बैच की वीरा राणा प्रभारी मुख्य सचिव के रूप में मिली थीं । 31 मार्च 2024 को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा था। इसके पहले आठ मार्च को सरकार ने उन्हें छह माह की सेवावृद्धि दिलाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया था, जिसे स्वीकार करते हुए 30 सितंबर 2024 तक सेवावृद्धि मिल गई। उनके बाद आईएएस संवर्ग के सबसे वरिष्ठ अधिकारी 1989 बैच के अनुराग जैन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लेकर मुख्य सचिव बनाया गया। उस समय भी उनके साथ-साथ अपर मुख्य सचिव राजेश कुमार राजौरा का नाम चर्चा में था, लेकिन अंतिम निर्णय जैन के पक्ष में हुआ। अब
