मेरठ। उत्तरप्रदेश के मेरठ से हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक ने होटल पर अपनी पिस्टल से इसलिए फायरिंग कर दी, क्योंकि होटल वालों ने उसकी डिमांड पूरी नहीं की। उसकी डिमांड सुन आप भी हैरान हो सकते हैं।
उसने कहा एक रात के लिए लड़की चाहिए। होटल वालों ने मना किया तो उसने हंगामा मचा दिया।
यह घटना मेरठ के टीपीनगर में वेदव्यासपुरी स्थित एक होटल की है, जहां शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक युवक पहुंचा और उसने होटल वालों से बात कहा, एक रात के लिए मुझे लड़की चाहिए। मैनेजर ने संचालक सुमित को बुलाया। सुमित ने कहा वे उसकी डिमांड पूरी नहीं कर सकते। यह सुनते ही युवक भड़क उठा। उसने हंगामा मचा दिया। बाद में वह धमकी देकर होटल से चला गया।
अचानक वापस आया और…
होटल संचालक के अनुसार वह युवक रात करीब 10 बजे मुंह पर कपड़ा बांधकर वापस आया और होटल के बाहर बाइक से फायरिंग कर दी। गोली होटल के ग्लास पर लगी। सुमित फायरिंग होते ही काउंटर के नीचे छिप गया था, लेकिन यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई जिसके आधार पर पुलिस ने उसे धर दबोचा।
