ये है राजनीति… नरोत्तम के तेवर का यू टर्न

Newjline.com report

दतिया विधानसभा उपचुनाव ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के नामांकन के दौरान आयोजित जनसभा में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गए। मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब वे स्वयं दतिया में डेरा डालेंगे और गांव-गांव, घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे।
सभा के दौरान नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस और भाजपा की कार्यशैली की तुलना करते हुए कहा कि दोनों दलों की राजनीति में बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता बचपन से राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहते हैं, जबकि कांग्रेस की राजनीति अलग सोच पर आधारित है।
भावुक होते हुए उन्होंने कहा, “16 तारीख से मैं खुद दतिया में रहूंगा। हर गांव और हर घर तक पहुंचकर आशुतोष तिवारी को जिताने के लिए पूरी ताकत लगा दूंगा।”
उनके भावुक होने पर मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें संभाला, जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उनका हौसला बढ़ाया।
उधर, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने नामांकन के बाद कहा कि उन्हें पार्टी नेतृत्व पर पूरा भरोसा है और वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए दावा किया कि दतिया की जनता विकास के साथ खड़ी है।
कब होगा मतदान?
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। यह सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद रिक्त हुई थी।