तालाब के पास जन्मदिन मनाना पड़ा महंगा, दो युवकों की ऐसे हुई मौत…

* रेस्क्यू टीम ने दोनों को खोजने का प्रयास किया लेकिन बॉडी नहीं मिली
छिंदवाड़ा से Newjline.com
जन्मदिन की पार्टी एक खदान के पास मनाना दो युवकों के परिजनों पर पहाड़ बनकर टूटा है। पार्टी के दौरान खदान के गहरे तालाब में कुछ युवक नहाने चले गए, जिससे राजा और आयुष नामक दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। देर रात तक प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया लेकिन दोनों की बॉडी नहीं मिल सकी।
कोहलिया ओपनकास्ट खदान के पास यह हादसा उस समय हुआ जब बुधवार को करीब दस युवक वहां जन्मदिन की पार्टी सेलिब्रेट करने पहुंचे। पार्टी चल ही रही थी कि कुछ युवक गहरे तालाब में नहाने जा पहुंचे। तालाब अत्यधिक गहरा था, जिससे आयुष और राजा उसमें डूब गए। दोनों इतने गहरे पानी में चले गए कि रेस्क्यू टीम के हाथ भी उनकी बॉडी नहीं लग सकी। देर रात तक टीम दोनों की बॉडी ढूंढने की कोशिश करती रही।