* अब नए रास्ते से कुछ दिन इंदौर जाना आना पड़ेगा, बने डाइवर्जन रोड
Newjline.com news
क्या आप उज्जैन से इंदौर जा रहे हैं, या इंदौर से उज्जैन आ रहे हैं? तो यह खबर आपके लिए काम की है। लवकुश चौराहे से मरीमाता मंदिर की ओर से इंदौर जाने वाला रोड फिलहाल बंद कर दिया गया है। लवकुश चौराहे पर बन रहे डबल डेकर ब्रिज के कारण यह व्यवस्था ट्रैफिक पुलिस द्वारा की गई है।
ट्रैफिक पुलिस ने डाइवर्जन रूट्स तय कर सूचना बोर्ड भी चस्पा किए हैं। ब्रिज निर्माण के कारण चौराहे पर ट्रैफिक अधिक हो रहा है और निर्माण कार्य के कारण कोई दुर्घटना न हो, इसके लिए यह रोड बंद किया है। इस कारण उज्जैन से लवकुश चौराहा से मरीमाता होकर इंदौर जाने वाला मार्ग अभी बंद रहेगा।
अब कैसे कहां जाएं
* उज्जैन से इंदौर जाने वाले लवकुश चौराहा से एमआर 10 होते इंदौर जा रहे।
* एमआर 10 से राइट टर्न लेकर औद्योगिक क्षेत्र होकर मरीमाता की ओर जा रहे।
आप इंदौर जा रहे हैं, ध्यान रखें लवकुश चौराहे से मरीमाता रोड बंद











