* तारक मेहता का उल्टा चश्मा के भिड़े भाई ने अलग अंदाज में किए महाकाल दर्शन
उज्जैन Newjline.com रिपोर्ट

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में आत्माराम तुकाराम भिड़े का रोल करने वाले एक्टर मंदार चंदवादकर शुक्रवार को उज्जैन आए और नंदीहॉल से अपनी धर्मपत्नी स्नेहलता के साथ भगवान महाकाल के दर्शन किए। वे तीसरी बार महाकाल दर्शन के लिए आए लेकिन इस बार खास अंदाज में नंदी के सींग पर अनुलियों से उल्टा सिंग बनाकर दर्शन किए। मंदार ने इस मौके पर कहा मेरा असली नाम मंदार है लेकिन लोग भिड़े भाई के नाम से जानते हैं, यह भी महाकाल का ही प्रसाद है।
दर्शन के बाद मंदार ने कहा महाकाल मंदिर उनके लिए बहुत खास है, क्योंकि यहां दर्शन के बाद ही इंदौर में उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भिड़े का किरदार निभाने के लिए फोन आया था और उनका सिलेक्शन हुआ था। पत्नी स्नेहलता ने कहा कि महाकाल मंदिर में दर्शन की व्यवस्था बहुत अच्छी है। उन्होंने दिल खोलकर दर्शन व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि आम श्रद्धालुओं को भी अच्छे से दर्शन कराया जा रहा था। न कोई धक्का मुक्की न अव्यवस्था।

कलेक्टर ने देखी व्यवस्थाएं…
कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और महाकाल मंदिर प्रबंध समितिंक प्रशासक अपार कलेक्टर प्रथम कौशिक ने शुक्रवार दोपहर को महाकाल मंदिर में दर्शन व्यवस्था का निरीक्षण किया और दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए निर्देश दिए। धूप से बचाव के प्रबंध और अधिक करने के निर्देश भी दिए। निर्गम मार्ग की ओर बेरीकेडिंग और पेयजल व्यवस्था के साथ मेटिंग के निर्देश भी दिए।











