महाकाल भक्ति में फिल्म स्टार्स की बढ़ी आस्था, मोनालिसा भी हुईं अभिभूत…

* भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री मोनालिसा और एक्टर विक्रांतसिंह राजपूत महाकाल की शरण में
उज्जैन। देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर आशीर्वाद लेने के लिए फिल्म और क्रिकेट स्टार में क्रेज बढ़ता जा रहा है। आज गुरुवार को भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री मोनालिसा (अंतरा बिस्वास) और अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत ने उज्जैन आकर भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
दोनों फिल्म स्टार ब्रह्ममुहुर्त में होने वाली भस्मारती में सम्मिलित हुए और भक्तिभाव से आरती कर दर्शन किए। दोनों नंदी हॉल में भगवान महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। मोनालिसा ने इस अवसर पर कहा कि यहां अलौकिक शांति का अनुभव हुआ। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दोनों का स्वागत किया गया। महाकाल मंदिर में विराट कोहली जैसे क्रिकेट स्टार और अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार भी भस्मारती में सम्मिलित हो चुके हैं।
उज्जैन का मौसम
बीती रात 20 और 21 मई की दरमियानी रात का तापमान 27.6° रहा। सर्दी के दिनों में इतना पारा दिन के समय होता है। इस गर्मी में भी देश विदेश से श्रद्धालु महाकाल मंदिर आकर दर्शन कर रहे हैं।