आखिर क्यों महानायक की महाचर्चा…

* अमिताभ बच्चन रूटीन चेकअप के लिए पहुंचे, एडमिट होने की खबर से हलचल मची
मुंबई से newjline. कॉम की रिपोर्ट
फिल्मी दुनिया के महानायक अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र के पड़ाव पर हैं और हाल ही वे नानावटी हॉस्पिटल में रूटीन चेकअप के लिए पहुंचे तो खबर चल पड़ी कि उनकी तबियत खराब हो गई है, और उन्हें नानावटी में एडमिट किया गया है। दरअसल, एक पत्रकार ने यूट्यूब चैनल पर दावा किया था कि बिग बी को 16 मई को नानावटी में ए विंग में एडमिट किया गया है। कहा गया था कि अमिताभ बच्चन के लीवर की समस्या से जूझ रहे हैं। मंगलवार रात को जैसे ही यह खबर सामने आई, फिल्म नगरी से लेकर पूरे देश में हलचल मच गई। अब बताया जा रहा है कि महानायक स्वस्थ हैं। वे शनिवार को नानावटी में रूटीन चेकअप के लिए गए जरूर थे लेकिन उन्हें एडमिट नहीं किया गया। वे फिलहाल अपने घर पर हैं और यह तक बताया जा रहा है कि जलसा से जनक बंगले तक उन्होंने कार भी चलाई। दरअसल अमिताभ बच्चन ने बुधवार रात 12.30 बजे के आसपास अपने ब्लॉग पर क्रिप्टिक पोस्ट लिखा। इसी कारण उसे उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबरों से जोड़ा गया। 17 मई को अमिताभ बच्चन को अपने घर के बाहर फैन्स से मिलते देखा गया था, खुद बिग बी ने इन तस्वीरों को अपने ब्लॉग पर शेयर भी किया था। इसलिए 16 मई से एडमिट होने की खबरें निराधार मानी जा रही हैं।
इस पोस्ट से हुई गफलत…!
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा चील जब होवे शांत तो भैया, तोते बोलन सुरु करें।
इर बीर फत्ते, कहन चल हमऊ, पिलावे सुरू करें।
बाजरे दी रोटी खादी, फू पड़ियो दा साग
रे मुंह में डालन लागै जैसे
बोलन लागे काग रे
एक रहे हिल ’भैया’ की पढ़ाई का दर्पण का
औ दूसर विलिंगटन की याद