महाकाल नगरी में फिर पारा 44°

यूपी का बांदा सबसे गर्म शहर
Newjline report
पूरा देश इन दिनों सूरज की तेज तपन से तप रहा है। पिछले साल राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म शहर था, जब पारा 21 मई 2025 को 47.6° पर पहुंच गया था लेकिन इस बार उत्तरप्रदेश का बांदा शहर 46.7° तापमान के साथ सबसे गर्म शहर उभरा है। उज्जैन में सोमवार को भी पारा 43 डिग्री पार रहा। हालांकि खंडवा मध्यप्रदेश का सबसे गर्म शहर है, जहां रविवार को 44.5° तापमान दर्ज किया गया। मध्यप्रदेश के 21 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी का बांदा रविवार को 46.7° सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा। इसके बाद झांसी में 44.6° और प्रयागराज में 44.5° अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। लखनऊ में 41.6° तापमान रहा। यह सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
मध्य प्रदेश के 15 और राजस्थान के 7 शहरों में पारा 43° के पार रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में इस हफ्ते तापमान 2 से 3°C तक बढ़ सकता है। कुछ इलाकों में पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। राजस्थान के गंगानगर में पिछले साल 21 मई को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिलानी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान था।