देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के बाद अफसरों पर एक्शन

Newjline report
उज्जैन। उज्जैन संभाग के तहत देवास जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से पांच लोगों की मौत के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने कड़ा एक्शन लेते हुए एसडीएम, एसडीओ और नायब तहसीलदार को सस्पेंड कर दिया है। सीएम डॉ. यादव ने खुद घटना स्थल का निरीक्षण कर घायलों से भी बात की थी।
सीएम ने एसडीएम संजीव सक्सेना, नायब तहसीलदार रवि शर्मा को सस्पेंड कर देवास कलेक्ट्रेट अटैच कर दिया है जबकि एसडीओपी दीपा मांडवे को सस्पेंड कर पुलिस मुख्यालय भेज दिया है। हादसे के बाद ही सीएम ने दो टूक कह दिया था कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम के निर्देश पर संभागायुक्त आशीष सिंह ने एसडीएम और नायब तहसीलदार को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया है। गृह विभाग के अवर सचिव अन्नू भलावी ने एसडीओ दीपा मांडवी को पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजने का आदेश जारी किया है। 14 मई को यह घटना हुई थी।