सांवेर। उज्जैन और इंदौर के बीच सांवेर में आज (7 मई, 2026) को 500 के नोटों से भरे तीन बैग मिलने का रोचक मामला सामने आया है। पुलिस ने जब बेग खोलकर देखे तो ऊपर केवल एक नोट ही असली था और बाकी गड्डियां कागज की थीं। इस तरह की 566 गड्डियां मिली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुरुवार को रोड किनारे ये तीन बैग सबसे पहले एक ग्रामीण को दिखाई दिए। उसकी सूचना मिलते ही इंदौर तक हलचल मच गई। पुलिस ने जांच की तो सभी गड्डियां नकली होने की बात सामने आई। पुलिस ने इनको रोड किनारे ही फैलाकर गीना। एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी के अनुसार नोटों के बंडल में अधिकतर नकली हैं। गड्डियों में रंग बिरंगे कागज भी मिले हैं। पुलिस तफ्तीश कर रही है कि आखिर ये नोट किसने और क्यों छोड़े?
उज्जैन और इंदौर के बीच रोड किनारे नोटों से भरे बंडल मिले, लेकिन फिर सब चौंके…











