विधायक के बिगड़े बोल, चोट्टे पने कर रहे हो…

तराना मंडी में किसानों का चकाजाम, लगा ट्रैफिक जाम
उज्जैन। उज्जैन जिले की तराना तहसील में सोमवार दोपहर को सोयाबीन के दाम कम मिलने पर चक्काजाम कर दिया। विधायक महेश परमार भी मौके पर पहुंचे और एक व्यापारी प्रतिनिधि को जमकर फटकार लगाते हुए बाहर कराया। विधायक परमार ने कहा शर्म आनी चाहिए, किसानों को चक्काजाम करना पड़ रहा। उन्होंने तहसीलदार और टीआई से कहा उज्जैन, शाजापुर और रतलाम में सोयाबीन 5500 से 6 हजार तक बिक रही और यहां तराना में 4400 से 4 हजार रुपए ही लगाए जा रहे। किसान क्यों यहां चक्काजाम कर रहे। चक्काजाम के दौरान तराना में ट्रैफिक जाम हो गया और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
कितना टेक्स चोरी हो रहा, हमें पता नहीं क्या…
किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक परमार उखड़ गए और उन्होंने सबके सामने कहा चोट्टे पने क्यों कर रहे, कितना टेक्स चोरी हो रहा, क्या हमें पता नहीं क्या…। उन्होंने कहा किसानों को सोयाबीन का सही दाम दिलाया जाए।