अब दोपहर 1 बजे निकलेगी शवयात्रा, जिसने भी सुना उसका दिल पसीजा
उज्जैन। हार्ट अटैक का खतरा किस तरह बढ़ रहा है, इसका एक उदाहरण सोमवार सुबह एक बार फिर देखने को मिला जब 15 वर्षीय विधान कुशवाह को उस समय अटैक आ गया जब वह स्कूल बस में चढ़ रहा था। अटैक से उसकी मृत्यु हो गई। आज दोपहर 1 बजे उसकी शवयात्रा निकाल कर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
खबर सुनते ही घर के लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो गया, क्योंकि उनको क्या पता था कि जो लड़का स्कूल जा रहा है, उसकी आज अंतिम यात्रा निकालना पड़ेगी। अंकपात मार्ग पर श्रीकृष्ण कॉलोनी निवासी संजय कुशवाह का पुत्र विधान सेंट थॉमस स्कूल में 10 वीं कक्षा में पढ़ता है। रविवार की छुट्टी के बाद वह सुबह 7 बजे घर से स्कूल के लिए निकला था। बस में चढ़ते समय अचानक उसे अटैक आ गया और कुछ ही देर में उसने अंतिम सांस ले ली। इस खबर से श्रीकृष्ण कॉलोनी में दुःख की लहर दौड़ पड़ी, जिसने भी सुना वह स्तब्ध रह गया। दोपहर 1 बजे उसकी अंतिम यात्रा निकाल कर अंतिम संस्कार किया जाएगा। उसके पिता संजय (संजू) कुशवाह निकास चौराहे पर फल का ठेला लगाते हैं। वे भी इस खबर से स्तब्ध रह गए। स्कूल में भी इस घटना को लेकर शोक व्याप्त हो गया। 
उज्जैन में दुःखद घटना…स्कूल बस में चढ़ते समय 15 साल के विद्यार्थी की अटैक से मौत










