* भस्म आरती में हुए शामिल, बोले- यहां आकर बहुत अच्छा लगा
“क्रिकेट के मैदान पर लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले रिंकू सिंह बुधवार सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती में पूरी तरह श्रद्धा के रंग में नजर आए।”
उज्जैन। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह बुधवार सुबह उज्जैन पहुंचे और ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की प्रात:कालीन भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। करीब 13 साल बाद उज्जैन पहुंचे रिंकू सिंह ने भस्म आरती के दौरान श्रद्धा के साथ बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया।
दर्शन के बाद रिंकू सिंह ने कहा, “मैं 2013 में पहली बार आया था। आज दूसरी बार आया हूं। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। दर्शन व्यवस्था भी बहुत अच्छी हो रही है।” रिंकू सिंह ने आईपीएल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से खास पहचान बनाई है। खासतौर पर 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को रोमांचक जीत दिलाने वाली उनकी पारी क्रिकेट प्रशंसकों के बीच खूब चर्चित हुई थी। इसके बाद उन्होंने भारतीय टी-20 टीम में भी अपनी जगह बनाई। क्रिकेट के मैदान पर लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले रिंकू सिंह बुधवार सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती में पूरी तरह श्रद्धा के रंग में नजर आए











