CM भगवंत मान की पत्नी ने एक्स जज को क्यों भेजा नोटिस…!

पंजाब की सियासत में 5 करोड़ रुपये के आरोप से शुरू हुआ विवाद अब सीधे कानूनी लड़ाई की ओर बढ़ गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजीत सिंह को कानूनी नोटिस भेज दिया है। उन्होंने आरोपों को झूठा और निराधार बताते हुए 24 घंटे के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर मानहानि की कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पूर्व जज ने लगाया था 5 करोड़ मांगने का आरोप दरअसल, पूर्व जज रंजीत सिंह की शिकायत में आरोप लगाया गया था कि गुरप्रीत कौर ने दुष्कर्म के एक मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की थी। यह आरोप सामने आने के बाद मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा। आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को आरोपों की जांच कर दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। एनएचआरसी के संज्ञान के बाद आया जवाबी नोटिस एनएचआरसी की कार्रवाई के बीच गुरप्रीत कौर की ओर से पूर्व जज को भेजा गया नोटिस इस पूरे विवाद में नया मोड़ माना जा रहा है। नोटिस में कथित आरोपों को गंभीरता से खारिज करते हुए जवाब मांगा गया है। निर्धारित समय में जवाब नहीं देने पर अदालत में कानूनी कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दी गई है। अब जांच रिपोर्ट पर टिकी नजर एनएचआरसी ने अभी आरोपों को सही नहीं माना है। आयोग ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पंजाब सरकार और पुलिस से जांच रिपोर्ट मांगी है।