शिमला से nwejline.com की रिपोर्ट
आपको जानकार हैरानी होगी लेकिन यह सच है कि मंत्री विक्रमादित्य सिंह छह साल बाद एक बार फिर दूल्हा बनने जा रहे हैं। पहली पत्नी राजकुमारी से तलाक हुआ तो एक प्रोफेसर से प्यार हुआ और अब अगले माह उससे विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह शादी पूरे देश में चर्चा का विषय बन रही है।
ये कहानी है हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की, जो 22 सितंबर को चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर अमरीन कौर से दूसरी शादी रचाने जा रहे हैं। विवाह समारोह चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित पारिवारिक निवास पर होगा, जहां सुबह 10 बजे से रस्में शुरू होंगी और दोपहर 1 बजे से लंच होगा। यह शादी भी धूमधाम से होने जा रही है। इसके इनविटेशन कार्ड भी मेहमानों को बांटे जा रहे हैं। इन पर खास तौर से लिखा है ‘स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से राजमाता प्रतिभा सिंह ससम्मान आपको आमंत्रित करती हैं कि आप पधारकर उनके सुपुत्र विक्रमादित्य सिंह के विवाह समारोह की शोभा बढ़ाएं।’ उनकी पहली शादी 8 मार्च 2019 को राजस्थान के कनोतागढ़ पैलेस, उदयपुर में आमेट राजघराने की राजकुमारी सुदर्शना चुंडावत से हुई थी, जो मेवात के शाही परिवार से थीं। हालांकि, विवाह के कुछ समय बाद ही दोनों के संबंधों में खटास आ गई। मामला जयपुर फैमिली कोर्ट पहुंचा और बाद में नवंबर 2024 में आपसी सहमति से तलाक हो गया।
सात साल छोटी थी पहली पत्नी, बेडरूम में सीसीटीवी कैमरे लगाने का लगाया था आरोप…
विक्रमादित्य और सुदर्शना का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया। डेढ़ साल के अंदर ही दोनों के रिश्ते में तल्खी आ गई। मामला इतना बढ़ा कि पहले पुलिस और फिर कोर्ट की दहलीज पर पहुंच गया। विक्रमादित्य का घर छोड़कर सुदर्शना अपने मायके उदयपुर लौट गईं थीं और उदयपुर एसपी को शिकायत की थी कि कोरोना काल में पति विक्रमादित्य और सास प्रतिभा सिंह ने उनके घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी थी। निगरानी के लिए बेडरूम तक में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए थे।। पंडित के कहने पर इसलिए कराई थी शादी…? सुदर्शना ने यह आरोप भी लगाया था कि विक्रमादित्य सिंह का चंडीगढ़ की एक महिला के साथ अफेयर है। यह आरोप भी लगाया था कि जब उनके ससुर वीरभद्र सिंह जिंदा थे, तभी से विक्रमादित्य का अफेयर चल रहा था और चंडीगढ़ में उस लड़की के घर जाकर शादी का वादा भी किया था। जब सुदर्शना ने सास प्रतिभा सिंह से इसकी शिकायत की तो उन्होंने अनसुना कर दिया था। सुदर्शना ने यह भी आरोप लगाया था कि विक्रमादित्य की शादी एक पंडित के कहने पर कराई गई थी क्योंकि पंडित ने कहा था कि अगर विक्रमादित्य ने सीधे चंडीगढ़ वाली लड़की से शादी की तो उसकी असमय मौत हो सकती है, इसलिए पंडित ने पहले किसी दूसरी लड़की से शादी करना जरूरी बताया था।
गर्लफ्रेंड के साथ मिल ड्रग्स दिया था…?
सुदर्शना ने अपने पति पर यह आरोप भी लगाया था कि विक्रमादित्य सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर उन्हें ड्रग्स दिया था, जिससे उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। बाद में विक्रमादित्य और प्रतिभा सिंह ने 10 करोड़ रुपए कैश की मांग की थी। सुदर्शना के अनुसार ससुर वीरभद्र सिंह को भी विक्रमादित्य के अफेयर का पता चल गया था और वो इसके सख़्त खिलाफ थे और विक्रमादित्य को संपत्ति से बेदखल तक करने की धमकी दी थी।
