मंत्री लोधी बोले- मुझे दिग्विजय सिंह में नज़र आता है कालनेमि

  • राम मंदिर और रामसेतु को लेकर कांग्रेस नेता पर साधा निशाना, सनातन की बात करने पर कसा तंज

13 अक्टूबर, मंगलवार
मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दिग्विजय सिंह की तुलना रामायण के कालनेमि राक्षस से करते हुए कहा कि जब वे सनातन की बात करते हैं, तो उन्हें उनमें कालनेमि नजर आता है।
मंत्री लोधी ने दिग्विजय सिंह की यात्राओं और बयानों पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर का विरोध किया और रामसेतु को लेकर भी सवाल उठाए हैं। लोधी ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें दिग्विजय सिंह पर हंसी आती है और दुनिया के लोग भी उन पर हंसते हैं। मंत्री के इस बयान से प्रदेश की राजनीति में सियासी बयानबाजी तेज होने की संभावना है।