“पीती है वो तो, उसके पापा खुद लाकर देते हैं…”

‘लड़की को भी शराब पिलाई थी?’ सवाल पर युवक का जवाब—‘पीती है वो तो, उसके पापा खुद लाकर देते हैं’


सफाई में देश के नंबर वन शाही इंदौर में होटल के कमरे में शराब की बोतलें मिलने के बाद जब करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पकड़े गए युवकों से सवाल किया तो एक युवक के जवाब ने पूरे मामले को और चौंकाने वाला बना दिया। कार्यकर्ताओं ने पूछा—“लड़की को भी शराब पिलाई थी?” युवक ने जवाब दिया—“पीती है वो तो… उसके पापा खुद लाकर देते हैं।”
स्कीम नंबर 114 पार्ट-1 स्थित होटल सिल्वर पैलेस में युवती के साथ दो युवकों के ठहरे होने की सूचना पर श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता होटल पहुंचे थे। कमरे में पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने युवकों से पूछताछ की। इसी दौरान कमरे में रखी शराब की बोतलों को लेकर सवाल-जवाब शुरू हुआ। कार्यकर्ताओं ने शराब की बोतलों की ओर इशारा करते हुए युवक से पूछा कि क्या युवती को भी शराब पिलाई गई थी। इस पर युवक ने कथित तौर पर कहा—“पीती है वो तो, उसके पापा खुद लाकर देते हैं।” पूछताछ का यह वीडियो अब मामले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
हालांकि युवक ने यह बात किस संदर्भ में कही और उसके दावे में कितनी सच्चाई है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
कमरे में मिला सामान, कई सवाल
कार्यकर्ताओं ने कमरे से शराब की बोतल, कंडोम और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिलने का दावा किया है। वहीं मोबाइल फोन में कथित चैट, फोटो और वीडियो मिलने की बात भी कही गई है। कार्यकर्ताओं ने युवती को नशीला पदार्थ देकर गलत गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई है। मौके पर पकड़े गए युवकों की पहचान फैजान खान और अमन खान के रूप में बताई गई है। पूछताछ के दौरान अमन मौके से फरार हो गया, जबकि फैजान को कार्यकर्ताओं ने लसूड़िया थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। खासतौर पर युवती को शराब पिलाए जाने और युवक द्वारा उसके पिता के शराब लाकर देने के किए गए दावे की सच्चाई भी जांच का अहम हिस्सा हो सकती है।