ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल, मध्यप्रदेश के सिवनी से है नाता
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने की खबर सामने आई है। बिसेन बालाघाट लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। चार बार विधायक रहे, कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली। ढाल सिंह बिसेन का राजनीतिक सफर कई दशकों का रहा है। वे वर्ष 1990, 1993, 1998 और 2003 में चार बार विधायक चुने गए। मध्यप्रदेश सरकार में उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें बालाघाट संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था। चुनाव जीतकर वे लोकसभा पहुंचे और सांसद के रूप में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल











