* रावण जलेंगे अलग अलग जगह, आकार ले रहे एक जगह
महाकाल नगरी उज्जैन में शिप्रा तट स्थित कार्तिक मेला मैदान में रावण के हाथ में इस बार फिल्म बाहुबली की तर्ज पर फ्लैल दिखाई देगा। ऐसा हथियार भल्लालदेव के हाथ में देखा गया था। दशहरा मैदान पर ही यह रावण बनाया जा रहा है।
दशहरा मैदान पर इन दिनों दो रावण के पुतले एक ही कलाकार रामलखन कहार द्वारा एक ही जगह बनाए जा रहे हैं। कार्तिक मेला मैदान का रावण भी इसी जगह तैयार हो रहा है, जिसके हाथ में कांटेदार गदा होगी जिसे फ्लेल कहा जाता है। इसमें हाथ में जंजीर होती है और दूसरी तरफ कांटेदार गदा। यह रावण भी लगभग बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही इनको रावण दहन स्थल पर स्थापित किया जाएगा। 20 अक्टूबर को दशहरे पर रावण दहन किया जाएगा। दशहरा मैदान पर बनने वाले रावण के हाथ में 40 फीट लंबी तलवार रहेगी, जिसे भी बनकर तैयार कर लिया गया है।











