- भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक साथ आए उज्जैन
इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज शाम होने वाले टी-20 मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर महाकाल की शरण में पहुंचे। रविवार को उन्होंने उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की। दर्शन के बाद गंभीर ने अपनी आस्था जाहिर करते हुए कहा कि बाबा महाकाल ने उन्हें फिर आशीर्वाद दिया है और दोबारा दर्शन के लिए बुलाया, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है।
भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर भारतीय टीम की सफलता और देश की तरक्की की कामना की।
बाबा का आशीर्वाद पूरे देश पर बना रहे’
दर्शन के बाद गौतम गंभीर ने कहा, “जय श्री महाकाल। बाबा ने फिर मुझे आशीर्वाद दिया है। फिर से मुझे दर्शन के लिए बुलाया, तो मैं बहुत-बहुत भाग्यशाली हूं। बाबा का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे, पूरे देश पर बना रहे और इसी तरीके से देश तरक्की करता रहे और इंडियन टीम भी तरक्की करती रहे।”
15 साल बाद इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला
इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। करीब 15 साल बाद इंदौर में दोनों टीमों के बीच मुकाबला होने की बात कही जा रही है। मुकाबले के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी इंदौर पहुंच चुके हैं और स्टेडियम में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।











