भान बड़ोदिया के पास बस ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत

तराना से उज्जैन आ रही आनंद ट्रेवल्स की बस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर
उज्जैन। तराना से उज्जैन की ओर आ रही आनंद ट्रेवल्स की बस ने गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे भान बड़ोदिया के पास बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक हादसा भान बड़ोदिया के पास हुआ। बस की टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में बिशनखेड़ी निवासी बाइक सवार मांगीलाल देवजी सहित एक अन्य व्यक्ति की मौत होने की जानकारी सामने आई है। वहीं एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों और बस चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।