दोनों ढाबे पर खाना खा रहे थे, तभी तलवारों और चाकुओं से हमला, दो और साथी घायल
उज्जैन। महाकाल नगरी में एक ही रात दो युवकों की हत्या से सनसनी फैल गई। कानीपुरा रोड स्थित लक्की दरबार ढाबे पर पार्टी कर खाना खा रहे ढाबा संचालक जीतू पंवार और उसके साथी राहुल दरबार पर करीब 15 हमलावरों ने चाकू और तलवार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी पप्पू जाट और सरवन घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मृतकों का हमलावरों से विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था। इसके बावजूद देर रात हमलावरों ने ढाबे पर पहुंचकर हमला कर दिया।
उन्डासा निवासी जीतू पंवार विवाहित था और उसके एक बेटा व एक बेटी हैं। वहीं 33 वर्षीय राहुल दरबार अविवाहित था और पंवासा (नीमनवासा) क्षेत्र में रहता था। राहुल रात में जीतू के ढाबे पर खाना खाने पहुंचा था। घटना के बाद गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम रूम के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
उज्जैन में ढाबा संचालक जीतू और दोस्त राहुल की हत्या, रात में 15 लोगों ने किया हमला











